Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

धारा 370 को लेकर जम्मू-कश्मीर में CPI (M) नेता तारिगामी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

तारिगामी ने अपनी पार्टी के प्रमुख सीताराम येचुरी द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के दो हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. Updated: 29 सितम्बर, 2019 5:09 PM ईमेल करें टिप्पणियां नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 को हटाने के खिलाफ अब राज्य में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी (Mohammed Yousuf Tarigami) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. तारिगामी ने इस अनुच्धेद 370 को खत्म करने से संबंधित मुद्दों पर याचिका दायर की है.  चीफ जस्टिस रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) की अध्यक्षता वाली पीठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माकपा नेता सीताराम येचुरी, एमडीएमके महासचिव वाइको, बाल अधिकार कार्यकर्ता एनाक्षी गांगुली, कश्मीर टाइम्स की एग्जीक्यूटिव एडिटर अनुराधा भसीन, डॉक्टर समीर कौल और मलेशिया में रह रहीं प्रवासी भारतीय उद्योगपति आसिफ मुबीन के साथ-साथ इनकी याचिका की सुनवाई करेगी. कश्मीर के नेता तारिगामी नई दिल्ली से 10 दिन बाद घाटी लौटे पिछले...